Uncategorized

बलिया—–लापरवाही की भेंट चढ गया ग्राम सचिवालय का निर्माण—-

नगरा,बलिया–
प्रदेश सरकार जहां हर ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय के निर्माण पर सख्त है वहीं नगरा ब्लाक में ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य अधिकारियों,सचिव व ग्राम प्रधान की तिकडी में फंस कर लापरवाही की भेंट चढ गया है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण अब्दुलपुर मदारी का निर्माणाधीन ग्राम सचिवालय है।सर्व प्रथम इसका निर्माण कार्य भूमि उपलब्ध न होने के कारण ठप पडा रहा। जब भूमि मिली तो काफी जद्दोजेहाद के बाद निर्माण कार्य शुरु हुआ। सचिवालय का निर्माण छत स्तर तक करा कर छोड दिया गया है। संबंधित अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता से इस समय निर्माण कार्य ठप पडा है। हालाकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम सचिवालय का निर्माण अपनी सौ दिन की कार्य योजना में शामिल किया था इसके बावजूद यहां के अधिकारियों पर कोई असर नही है।सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि सचिव की लापरवाही से निर्माण कार्य बंद है। बार बार निर्देश के बाद भी कार्य शुरु नही किया जा रहा है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

          संवादाता
      रुद्रेश कुमार शर्मा 
     G News Beaur 
        chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button