Uncategorized

रामपुर बगहा में छप्पर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति मौत

G News संवाददाता रामकोला दीनदयाल पाण्डेय की रिपोर्ट

कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बगहा में तेज बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट ने ले ली एक की जान ग्राम सभा रामपुर बगहा के लल्लू प्रसाद का आकाशीय बिजली गिरने से देहांत हो गया जिसमें उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है |
बताते चलें कि आज सुबह तेज हवा के साथ साथ बिजली की कड़कड़ाहट के साथ मौसम ने करवट लिया जिससे रामपुर बगहा के निवासी लल्लू प्रसाद अपने छप्पर के घर में गुजारा बसारा करते थे लेकिन सुबह जब तेज बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट हो रही थी तो वह उसी छप्पर के अंदर बैठे थे तभी अचानक छप्पर पर बिजली गिरने से लल्लू प्रसाद की मृत्यु हो गई l
जिससे उनके घर के लोगो में मातम छाया हुआ है और गांव को लोगो में बिजली गिरने से दहशत फैली हुई है
बताते चलें कि वही लल्लू प्रसाद अपने परिवार में कमाने वाले अकलौते थे यही सब सोचकर परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हुआ है लल्लू प्रसाद अपने परिवार को मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे इस घटना से इनके परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button