Uncategorized

बलिया—-मनियर स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी लापरवाही,मौके पर जाना पड़ा क्षेत्रीय विधायक को—

मनियर,बलिया—-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर इन दिनों खुद बीमार है ।दूसरे का इलाज कैसे करेगा ?जब हॉस्पिटल की बीमारी ठीक नहीं हुई तो किसी डॉक्टर को नहीं विधायक को बुलाना पड़ा । आपको सुनकर अटपटा जरूर लगेगा लेकिन यह हकीकत है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर दुर्व्यवस्था का आलम है ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर रिगवन गांव के प्रधान सत्येंद्र कुमार पाठक उर्फ लड्डू पाठक बुधवार की रात करीब 7:30 बजे अपनी पुत्री अनुष्का पाठक 14 वर्ष की तबीयत खराब होने पर इलाज कराने लाए थे।इसी दौरान सड़क दुर्घटना में घायल शाहिद खान 55 वर्ष पुत्र शेख आलम निवासी मनियर भी आ गए ।यहां पर कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं था। एक फार्मासिस्ट ड्यूटी कर रहा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर की दुर्व्यवस्था की शिकायत ग्राम प्रधान रिगवन सत्येंद्र कुमार पाठक ने विधायक केतकी सिंह से फोन पर किया ।केतकी सिंह क्षेत्र में ही मौजूद थी। वह तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंच गई। मौके पर पहुंची विधायक केतकी सिंह ने फोन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ एस एस रावत एवं सीएमओ बलिया डॉक्टर जयंत कुमार को खरी-खोटी सुनाई। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी बलिया से भी की ।सीएमओ ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस रावत एवं मैं स्वयं प्रमुख सचिव की मीटिंग में है। प्रमुख सचिव की मीटिंग समाप्त होने के बाद फिर सीएमओ को फोन लगाकर कहा कि यहां के प्रभारी की बहुत शिकायत है। उसे हटाकर दूसरे डॉक्टर को यहां लेकर आएं। विधायक करीब 8बजे से लेकर 9:00 बजे तक 1 घंटे हॉस्पिटल पर जमी रही ।सीएमओ से कहा कि नए डॉक्टर को लेकर यहां आएं लेकिन देखी कि सीएमओ को आने में करीब 1 घंटा समय लगेगा तो फिर उन्हें मना करते हुए कही कि कल नए डॉक्टर को लेकर आइएगा ।विधायक ने स्टॉफ रजिस्टर, दवा स्टोर, तथा मरीज वार्ड का निरीक्षण किया ।हॉस्पिटल में बल्ब न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई ।स्टाफ रजिस्टर में डॉक्टर का नाम नहीं था ।वहीं एक स्टाफ की हाजिरी मई महीने में सिर्फ 3 दिन ही लगी थी। बाकी ब्लैंक था। डिलीवरी के दौरान सुविधा शुल्क लिए जाने एवं मरीज के साथ अच्छा व्यवहार न किए जाने की शिकायत पर विधायक ने संविदा स्टाफ नर्स अंजुम एवं स्टाफ नर्स सोनम पटेल को भी लताड़ा।

      संवादाता
  रुद्रेश कुमार शर्मा
  G News Beaur
    Chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button