Uncategorized

कोल्हुई पुलिस को मिली कामयाबी 11पंप सेट बरामद, किसानो ने ली राहत की सांस

कोल्हुई पुलिस को सम्मानित करने की मांग उठी

किसानो के सिचाई के साधन पंपसेट को को चोरी कर इधर उधर बेचने वाले एक बडे गिरोह का कोल्हुई पुलिस ने भंडाफोड किया है। जहां किसानो ने राहत की सांस ली है।वही कोल्हुई पुलिस की कामयाबी की चर्चा जोर पर है। और आज
कोल्हुई थाना क्षेत्र में किसानों के खेत मे लगे पंपिग सेट चोरी करने वाले शातिर चोरों को कोल्हुई पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से 11 पंपिग सेट मशीन बरामद कर लिया।
पकड़े गए आरोपी गंगाराम पुत्र भुजई उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सभा महुलानी टोला सिकन्दरपुर, भगवानदास पुत्र किशोर उम्र 48 वर्ष निवासी मिश्रवलिया टोला मोतीपुर थाना बृजमनगंज व सूरज गौतम पुत्र मुरली प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी राज मन्दिर टोला कुटिया, अंगद पुत्र साधू प्रसाद गौतम उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी राज मन्दिर कला एवं रामकेश कुमार पुत्र अगानू उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम बड़गो थाना कोल्हुई के निवासी है।

बरामदगी
वाहन टाटा मैजिक व लोडर टेम्पो पर लदा किसानों के कृषि कार्य में लाये जाने वाले 11 इंजन, 09 पंखी 09 ट्राली बरामद किया गया है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया मु0अ0स0 126/23 धारा 411/413 भादवि के तहत केस दर्ज मा0 न्यायालय भेज दिया गया है।
कोल्हुई पुलिस को सम्मानित करने की मांग करने वालो मे किसान नेता नागेंद्र शुक्ल, सीताराम पाण्डेय, संतोष दूबे,अनुपम पाण्डेय, दिनेश रौनियार, राहुल सिंह, विनोद वर्मा ने सम्मानित करने की मांग की है।

रिपोर्ट बिनोद यादव लेहडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button