ज़ी न्यूज़ 7 आशीष सिंह पत्रकार
लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा आज समीक्षक बैठक की गई

बदलापुर को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता विकास पांडे
यूपी जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में उपस्थित विद्यावती रिजॉर्ट पर आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रधान महासचिव विकास पांडे ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विस्तार और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 100 लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विकास के दावों पर सवाल
मीडिया से मुखातिब होते हुए विकास पांडे ने स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बदलापुर में विकास के नाम पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि:
वर्तमान विधायक केवल व्यक्तिगत प्रचार में व्यस्त हैं।
क्षेत्र का युवा नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है।
नशे का कारोबार क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
पुष्पा डांस वीडियो पर तंज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विधायक के ‘पुष्पा’ डांस वीडियो के सवाल पर पांडे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि,
”यह उनका व्यक्तिगत मामला है कि वे नाचें या गाएं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि वे जनता के विकास और युवाओं के भविष्य को छोड़कर बाकी सारे काम कर रहे हैं।”
नशा मुक्त बदलापुर का संकल्प
विकास पांडे ने स्पष्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी का मुख्य उद्देश्य ‘नशा मुक्त बदलापुर’ बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर महीने समीक्षा बैठक कर रही है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके और युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
इस बैठक में पार्टी के विकास विजय नारायण पांडे /रीता सरोज जिला अध्यक्ष जौनपुर/ आलोक दुबे जिला उपाध्यक्ष जौनपुर/ अनुराग सरोज जिला महासचिव जौनपुर/ शुभम कुमार पांडे /सचिन जिला सचिव संतोष कुमार विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर /अरविंद सरोज महासचिव विधानसभा बादलपुर /फूलचंद मनीष कई अन्य पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।