कप्तानगंज में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 36 टेट्रा पैक के साथ युवक गिरफ्तार
संवाददाता राहुल विश्वकर्मा
घुघली समाचार

कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान अभिषेक कुमार शाह पुत्र नवल किशोर प्रसाद, निवासी शिवनगर रमगढ़वा, थाना रमगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 36 टेट्रा पैक बंटी-बबली अवैध देशी शराब, प्रत्येक 200 एमएल, कुल 7.2 लीटर बरामद हुई।
मामले में थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 382/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सचिन दिवकर, कांस्टेबल मुकेश यादव और रिजर्व कांस्टेबल देवेश मौर्य शामिल रहे।