एसपी शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना घुघली का औचक निरीक्षण किया
महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज द्वारा रविवार रात्रि थाना घुघली का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण स्थानों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निम्न स्थानों का अवलोकन किया— शस्त्रागार (हथियारों की सफाई, रखरखाव और रजिस्टर) थाना कार्यालय एवं सभी महत्वपूर्ण अभिलेख मालखाना, (जब्तशुदा सामान की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड), हवालात (स्वच्छता, सुरक्षा और बंदियों की स्थिति), पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक, महिला हेल्प डेस्क का संचालन, मिशन शक्ति केंद्र सीसीटीएनएस (CCTNS) सिस्टम की कार्यप्रणाली, थाने के सभी जरूरी रजिस्टर और फाइलें आदि का निरीक्षण किया गया। महोदय, ने निर्देशित किया कि क्षेत्र मे भ्रमणशील होकर हिश्ट्रीशीटर, चोर उच्चको, शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते रहे । अपराध नियंत्रण, जनता की सेवा और थाना कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया ।

जी न्यूज़ घुघली