नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के समर्थन में भा०ज०पा० कप्तानगंज के कार्यकर्ता/पदाधिकारीयों ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

कुशीनगर(कप्तानगंज)
भारतीय जनता पार्टी मण्डल कप्तानगंज के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के समर्थन में जन आक्रोश महिला पदयात्रा* निकाली, जो मंगल की बाजार, धर्मशाला रोड, आजाद चौक, चांदनी चौक, लाल चौक होते हुए शहीद स्थली सुभाष चौक पर जनसभा के रूप में समापन हुआ।
जन आक्रोश महिला पदयात्रा के के मुख्य अतिथि रामकोला विधानसभा के लोकसभा यशस्वी विधायक मा० विनय प्रकाश गोड़ ने कहा कि आधी आबादी के विरोध में जिस तरह से विपक्षी दलों ने जो दोहरा चरित्र दिखाते हुए विधेयक का विरोध किये उसको पुरा देश देखा है,,, आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देंगीं।
पदयात्रा को मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज हरेराम गुप्ता,जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्त , पूर्व विधायक शम्भू चौधरी,दीपलाल भारती, ब्लाक प्रमुख श्रीमती रंजना पासवान , राधेश्याम पासवान , आनन्द मिश्रा ने सम्बोधित किया।
पदयात्रा कि अध्यक्षता महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा श्रीमती सुमन चौहान ने किया एवं संचालन मण्डल अध्यक्ष श्री हरेराम गुप्त जी ने किया।
इस अवसर पर अशोक दूबे , अशोक पटेल , महामंत्री अनिल कुमार सिंह , मनोज कुमार मिश्र, जिला प्रतिनिधि इक्ष्वाकु कुमार सिंह , हरिश्चन्द्र अग्रहरि , मंत्री रविन्द्र गोड़ , रामश्याम सिंह , पिन्टू अग्रहरि , मनोज उपाध्याय , बाबूलाल कन्नौजिया , सभासद रमेश मोदनवाल , शालू जायसवाल, आनन्द रौनियार , खुबलाल साहनी, प्रदीप केजरीवाल , करन अग्रहरि , मनीष सिंह ,आदित्य श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें अंत में कार्यक्रम के संयोजक/मण्डल उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रहरि जी ने सभी आगंतुक कार्यकर्ता पदाधिकारी गणों का आभार व्यक्त किया।