NEET (UG) परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न
जनपद कुशीनगर के सभी परीक्षा केंद्रों पर NEET (UG) परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा रहा है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं विद्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच, प्रवेश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती दिखीं। प्रशासन द्वारा अपनाई गई सख्ती एवं सतर्कता के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो रही है।


राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर