Uncategorized
जिलाधिकारी जौनपुर की अध्यक्षता में फार्मेसी पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा के संबंध में बैठक संपन्न
संवाददाता अंकित दूबे

जौनपुर। आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फार्मेसी पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। फार्मेसी पाठ्यक्रम परीक्षा हेतु जनपद के दस परीक्षा केन्द्रों पर वार्षिक परीक्षा दिनांक 04 मई 2026 से 19 जून 2026 के मध्य दो पालियों में संपन्न कराई जानी है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में चर्चा की गई तथा निर्देशित किया गया कि आवंटित परीक्षा केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी तथा सभी कक्ष निरीक्षक अपनी उपस्थिति ससमय दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे,किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।