Uncategorized

शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, चार महिलाएं गिरफ्तार

महराजगंज ।जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और जेवर बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य पहले से शादीशुदा महिलाओं को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देते थे। इसके बाद वे लड़के पक्ष से नकदी और आभूषण ले लेते थे और फिर किसी बहाने विवाद खड़ा कर मौके से फरार हो जाते थे।

घटना 2 मई की है, जब उत्तर प्रदेश के एटा जनपद निवासी रंजीत चौहान अपने परिजनों के साथ सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर में शादी करने पहुंचे थे। इस दौरान जितेंद्र नामक व्यक्ति और उसके साथ आई चार महिलाओं ने शादी की व्यवस्था और खान-पान के नाम पर उनसे करीब एक लाख रुपये नकद और कुछ जेवर ठगी कर लिए।

पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कोई निर्णय लें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके। जी न्यूज़ अमन मिश्रा

Related Articles

Back to top button