जी न्यूज़ के पत्रकारों ने मनाया विश्व पत्रकार स्वतंत्रता दिवस
पत्रकारों की आज़ादी पर दिया जोर

संवाददाता : राहुल विश्वकर्मा
कुशीनगर/कप्तानगंज। विश्व पत्रकार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कप्तानगंज के इंदरपुर कार्यालय पर जी न्यूज़ से जुड़े पत्रकार साथियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रेस की आज़ादी और पत्रकारों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। इस दौरान पत्रकारों ने लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने का संकला लिया।
कार्यक्रम में सुख सागर शर्मा (उपसंपादक, घुघली समाचार), राहुल विश्वकर्मा, शहाबुद्दीन अली, अनिल गुप्ता, अमन मिश्रा, शैलेश कुमार एवं दिवाकर द्विवेदी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और इसे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ निभाना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा पर भी जोर दिया गया