कल आयेगे परम पूज्य महराजकुशीनगर की पावन धरा पर
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

गौ माता की रक्षा के लिए हम सभी सनातनी भाई-बहन पूज्य श्री जगद्गुरु महाराज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के धर्म युद्ध यात्रा में शामिल होकर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से अलोकित करें !
कल सुबह परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी अपनी 81 दिवसीय ‘गाविष्ठि’ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत, हाटा, कप्तानगंज, रामकोला पड़रौना विधानसभा होते हुए ग्राम सभा चितहाँ सुबह करीब 10 बजे श्री चउरा बाबा देव स्थल पर पहुंचेंगे!
ग्राम सभा चितहाँ स्थित श्री चउरा बाबा देव स्थल पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद गौ पूजन कर गौ महत्व व गौ हत्या पर रोक लगाने की अपील करेंगे। शंकराचार्य जी अपने संबोधन में सनातन धर्म, गौ संरक्षण और धार्मिक मूल्यों को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।
उसके बाद भटवलिया शिव मंदिर होते हुए फाजीलनगर विधानसभा बघउच मोड़, फिर तमकुहीराज विधानसभा श्री राम जानकी मंदिर होते हुए कसया पहुंचेगे और रात्रि विश्राम करेंगे !