निर्माणाधीन पोखरा बना कॉल, तीन मासूमों की मौत के बाद डीएम का बड़ा एक्शन, निर्माण कंपनी पर एफ़आईआर के आदेश
रिपोर्ट: श्रवण कुमार शर्मा
महाराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 मीराबाई नगर के पोखरा टोला स्थित निर्माणधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोहरवाल ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यदाई संस्था दीपक कंस्ट्रक्शन के खिलाफ तत्काल Fir दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं । साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित करने का भी आदेश दिया है । रविवार को राजवीर उम्र 13 वर्ष नीतीश यादव उम्र 14 वर्ष रोहन 13 वर्ष और कृष्णा रौनियर उम्र 15 निर्माणधीन पोखरे में स्नान करने गए थे इसी दौरान नीतीश रोहन और कृष्णा गहरे पानी में डूब गए राजवीर ने बाहर निकलकर परिजनों को सूचना दी स्थानीय लोगों गोताखोरों और पुलिस की मदद से तीनों बच्चों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी गौरव सिंह सोहरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी जिला अस्पताल पहुंचे । उन्होंने हादसे में सुरक्षित बचे राजवीर से मुलाकात कर उसका हाल-चाल जाना तथा अस्पताल प्रशासन को उसकी काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए । इसके बाद दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां सुरक्षा इंतजामों में भारी लापरवाही मिलने पर डीएम ने निर्माण कंपनी के खिलाफ fir दर्ज कराने के साथ जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में बच्चों को निर्माणधीन और गहरे जलाशयों के आसपास बिना निगरानी न जाने दें ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृति रोकी जा सके ।