Uncategorized
भाजपा नेता ने राप्ती और गोर्रा नदियों के घाटों पऱ बड़ी नाव लगवाने का किया मांग
चौरी चौरा। भाजपा नेता आनंद शाही मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल के सघ चौरी चौरा के उप जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग से मिलकर राप्ती और गोर्रा नदियों के घाटों पर तत्काल प्रभाव से बड़ी नाव की व्यवस्था कराने की बात कहा। उन्होंने कहा कि नाव कि व्यवस्था न होने से अनेक लोगों को लगभग 22 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।इसके आलावा उन्होंने नई बाजार और चौरी चौरा में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग का भी मांग किया।
भाजपा नेता ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से क्षेत्र के लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

