Uncategorized

कुशीनगर में गरजी गविष्टि यात्रा

दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि यात्रा कुशीनगर पहुंची, जहां गौ संरक्षण को लेकर जोरदार जनजागरण देखने को मिला। हाटा व रामकोला विधानसभा के कप्तानगंज चौराहे व रामपुर कुट्टी पर यात्रा का भव्य स्वागत किया व पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
संबोधनमेंशंकराचार्यनेसाफ_कहा—
“गाय का खून और दूध एक पात्र में नहीं रह सकता, उसी तरह गौ हत्यारों का पैसा और वोट, गौ सेवकों के साथ नहीं चल सकता।”
उन्होंने सियासी दलों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गौ रक्षा के नाम पर सत्ता में आने वाले ही आज गौ हत्यारों से चंदा और वोट ले रहे हैं। साथ ही गौशालाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की कमी और पत्रकारों की एंट्री पर रोक को गंभीर मुद्दा बताया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब यह यात्रा जिले की अन्य विधानसभाओं में भी पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button