Uncategorized

पुण्यतिथि पर याद किए गए रालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह

संवाददाता सिरजेश यादव

स्व. अजित सिंह का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान,: सिया शरण पाण्डेय

कुशीनगर।
राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व अध्यक्ष एवं देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को हाटा नगर स्थित सिंचाई विभाग के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रालोद के प्रदेश सचिव सिया शरण पाण्डेय ने कहा चौधरी स्व. अजित सिंह का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान है। वह सच्चे देश भक्त थे जिन्होंने विकसित भारत की संकल्पना की और किसानों, मजदूरों और आम जन को शिक्षा, सम्मान, रोजगार दिलाने के लिए आजीवन संकल्पित रहे। अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर ने कहा कि स्व. अजित सिंह अपने पिता चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान दिया। वह महान व्यक्तित्व के धनी थे और प्रखर राजनेता व विचारक थे। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर खुशहाल। भारत निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान विन्देश्वर निगम, भगवान दयाल विश्वकर्मा, बनारसी प्रजापति, श्रीकांत प्रजापति, हसुरुननिशा, रामदुलारे गौड, सच्चिदानंद गिरी, महेंद्र लाल श्रीवास्तव, पंकज पासवान, धर्मेंद्र राजभर, हरिकेश कुमार, हरी कसेरा, गिरीश पांडेय, गणेश प्रसाद, सुरेश शाही आदि सहित लोगों ने स्व सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button