Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़……………..

प्रेमी को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस पर उठे सवाल, एक हफ्ते बाद भी आरोपी महिला फरार।

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बरहुंवा गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को जिंदा जलाने की घटना ने लिया था खौफनाक मोड़।

इलाज के दौरान झुलसे 32 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई।

आरोप है कि प्रेमिका ने पेट्रोल छिड़ककर कमरे में आग लगाई और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी महिला गिरफ्त से बाहर।

आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

लोगों का आरोप अगर समय रहते कार्रवाई होती तो आरोपी अब तक सलाखों के पीछे होती।

मृतक और आरोपी महिला पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।

मुण्डेरवा पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही

Related Articles

Back to top button