Uncategorized

पत्नी एवं बच्चों के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली—–

मनियर ,बलिया —
मनियर थाना क्षेत्र के पीलूई गांव में बुधवार के दिन करीब 2:00 बजे एक युवक ने अपने रूम में पंखे के हूक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पंखे के हुक से लटके युवक के शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इसकी सूचना किसी ने मनियर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा 30 वर्ष पुत्र श्री भगवान वर्मा बुधवार के दिन करीब 2:00 बजे फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।गांव की भीड़ जुट गई ।इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया ।घटना के विषय में बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी अंशु देवी की बेवफाई से दुखी था। वह गुजरात के सूरत शहर में प्राइवेट नौकरी करता था वहीं पर उसके पड़ोस का युवक भी रहकर मजदूरी करता था। मृतक युवक ने उक्त युवक से कहा था कि मेरी पत्नी को गांव जा रहे हो तो लेते आना। वह लेकर उसकी पत्नी को सूरत पहुंचा। दोनों के बीच पहले से ही अवैध संबंध थे।इसी बात को लेकर मृतक अपनी पत्नी की पिटाई किया था जिसके वजह से उसकी पत्नी उक्त युवक के साथ 17 अप्रैल 2023 को गुजरात से ही कहीं भाग गई थी ।वह अपने साथ अपने दो बच्चे आर्यन 6वर्ष व आनंद 5 वर्ष को भी लेकर गई है ।इधर पत्नी की खोजबीन में वह काफी परेशान था।आखिर बेवफा पत्नी एवं बच्चे न मिलने के बाद युवक ने खौफनाक कदम को उठाया और फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।
मृतक के पिता श्री भगवान वर्मा का आरोप है कि उसकी बहू को गांव का ही लड़का लेकर भाग गया जिसके टेंशन के वजह से मेरे पुत्र ने आत्महत्या किया है
इस संदर्भ में पूछे जाने पर मनियर थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने कहा कि मृतक के पत्नी के भागे जाने का कोई मुकदमा मनियर थाने में दर्ज नहीं है।उसकी पत्नी सूरत से भागी थी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 संवादाता

रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button