सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शनकृष्ण मोहन द्विवेदीधानी महाराजगंज-
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगला चौराहे के पास नौसागर में ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क पर सड़क को किया जाम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा नौसागर निवासी एक 35 वर्षीय युवक की बीते शुक्रवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी ।इससे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और आज शाम को पीएम के बाद जब उसका शव गांव में पहुंचा तो परिजनों समेत ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर धानी- बृजमनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर बृजमनगंज थाना अध्यक्ष व तहसीलदार फरेंदा ने पहुंचकर लोगों को काफी समझाया बुझाया लेकिन परिजन इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक शव को सड़क पर रखकर परिजन जाम लगाए हुए हैं बताते चलें कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौसागर के छोटकी मंदूरवा निवासी हीरा प्रसाद नौसागर अस्पताल के पास स्थित तालाब के पास गया और बताया गया था है कि वही पर तालाब में डूबने से उसकी मौत हुई थी ।इसके बाद सीएसी पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और आज देर शाम को जब उसका शव नौसागर गांव में पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बृजमनगंज- धानी मार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम लगा दिया जिससे अफरातफरी मच गई जाम की सूचना पाकर तहसीलदार फरेंदा व थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों से काफी देर तक वार्ता किया लेकिन परिजन व ग्रामीण किसी की सुन नहीं रहे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
