Uncategorized

पेट्रोल संचालकों में है हड़कंप

दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

कुशीनगर
कप्तानगंज तहसील में प्रशासन ने डीजल की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्ती शुरू कर दी है। अब तहसील क्षेत्र के किसी भी पेट्रोल पंप से गैलन या ड्रम में खुलेआम डीजल की बिक्री नहीं की जा सकेगी। एसडीएम कप्तानगंज द्वारा जारी आदेश के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन के निर्देश के अनुसार किसानों को खेती और सिंचाई कार्य के लिए सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जाएगा। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अब किसी भी व्यक्ति को गैलन में #अधिकतम 5 #लीटर_डीजल ही दिया जा सकेगा। इससे अधिक मात्रा में डीजल बेचने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों के नाम पर बड़ी मात्रा में डीजल खरीदकर उसकी कालाबाजारी की जा रही थी। कुछ लोग गैलन और ड्रम में डीजल लेकर ऊंचे दामों पर बेच रहे थे, जिससे आम किसानों और उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

एसडीएम कप्तानगंज ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू रखें और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें, ताकि किसी भी अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जांच की जा सके। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंपों के लाइसेंस पर कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button