Uncategorized

बदलापुर विधानसभा को विधायक रमेश चन्द्र मिश्र की मेहनत रंग लाई 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिला सौगात

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वाराणसी मंडल की समीक्षा बैठक में 12 जून 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग की लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आवागमन को नई गति मिलेगी।
स्वीकृत परियोजनाओं में बरईपार-तेजीबाजार-उसरा बाजार मार्ग, बटाऊबीर-मई-नौपेड़वा मार्ग, महराजगंज-राजाबाजार-अमरगढ़-कठार मार्ग तथा एनएच-731 से बदलापुर बस स्टैंड होते हुए फायर स्टेशन तक सड़क के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण का कार्य शामिल है।
इसके अलावा दुगौली कला और मर्गूपुर के मध्य पीली नदी पर दीर्घ सेतु, कबेली एवं बहुर के बीच लघु सेतु तथा अमारी-कोबी-गद्दोपुर मार्ग पर बॉक्स कलवर्ट और पहुंच मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र की 20 प्रमुख ग्रामीण सड़कों के नव निर्माण को भी स्वीकृति मिली है।
क्षेत्र के विकास को नई उड़ान देने के लिए बदलापुर और महराजगंज में हेलीपैड निर्माण की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा आम जनता को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे बदलापुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। विकास कार्यों के धरातल पर उतरने से विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button