ब्रेकिंग न्यूज़………………..
मंदिर तोड़ने की खबर चलाने पर पत्रकार और उनके भाई पर हमला

लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा विवाद सामने आया।
हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार सूरज मिश्रा एवं उनके भाई नीरज मिश्रा पर हमला किए जाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि लालगंज कुआनो नदी स्थित मंदिर तोड़े जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि 20-25 युवकों ने उनकी बलेनो कार को घेर लिया।
हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए दोनों भाइयों के साथ मारपीट की।
घटना में पत्रकार सूरज मिश्रा घायल हो गए।
वहीं नीरज मिश्रा की नाक में गंभीर चोट लगने से लगातार रक्तस्राव होने लगा।
घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने नीरज मिश्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पूछताछ जारी है।