Uncategorized

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ,अवैध अस्पतालों के लिए कड़ी चेतावनी

संवाददाता अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गंगाराम गौतम सोमवार को करीब 12 बजे दिन में पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने बदलापुर सीएचसी के स्टाफ के उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया तत्पश्चात आयुष्मान कच्छ , इमर्जेंसी वार्ड,प्रसव कच्छ , ऑपरेशन थिएटर,एवं वार्डो में भर्ती मरीजों एवं सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लिए। वहीं मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों एवं झोलाछाप डॉक्टरों के ऊपर कार्यवाही करने के लिए जिले के सभी अधिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं आगे उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रहे अस्पताल एवं झोलाछाप डॉक्टरों की अगर शिकायत मिली तो इसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारी होंगे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बदलापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ अरविंद पांडेय,डॉ रवि राज, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश मौर्या,स्टाफ नर्स कामना सिंह,फूलमती,एवं अधिक संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button