ब्रेकिंग न्यूज़………………..
लालगंज थाना क्षेत्र में पत्रकार पर हमले के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा।

जांच में सामने आया कि विवाद मोबाइल खरीद और उसकी किस्तों के भुगतान को लेकर हुआ था।
पुलिस के अनुसार सूरज मिश्रा और चांद मोहम्मद पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई।
घटना में सूरज मिश्रा और नीरज मिश्रा घायल हुए, जिनका उपचार जारी है।
सर्विलांस, स्वाट और एसओजी टीम ने मौके का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दूसरे पक्ष का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना का मंदिर प्रकरण की रिपोर्टिंग से कोई संबंध नहीं है।
यह मामला पूरी तरह मोबाइल स्वामित्व और किस्तों के लेन-देन से जुड़ा आपसी विवाद है।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है, पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विकास अग्रहरि
9555581976