Uncategorized

उत्कृष्ट सदस्यों का सम्मान, नई कार्यकारिणी का गठन; रोटरी क्लब कुशीनगर ने किया नए सत्र का आगाज़संवादाता सिरजेश यादव

  • अजय कुमार सिंह अध्यक्ष और दुर्गेश चतुर्वेदी बने सचिव

कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2025-26 के सफल कार्यकाल का समापन एवं वर्ष 2026-27 के नए सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। साथ ही गत सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल एवं सह-संरक्षक वाहिद अली की देखरेख में सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुई।

नवगठित कार्यकारिणी में अजय कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया, वहीं दुर्गेश चतुर्वेदी को सचिव तथा अखिलेश शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विजय कृष्ण द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सदरे आलम, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, दिनेश यादव एवं अंकुर तुलस्यान को उपाध्यक्ष, सत्येंद्र राय को सार्जेंट एट आर्म्स, विजय सिंह, सरवरे आलम, अमित श्रीवास्तव, अरुण वर्मा एवं विशाल शर्मा को निदेशक, सुनील सिंह एवं अमरेंद्र नारायण सिंह को सह सचिव, डॉ. जे.के. पटेल को सह कोषाध्यक्ष, राजीव तिवारी को रक्तदान संयोजक, गोपी चंद कसौधन को मेडिकल कैंप संयोजक, रंजीत श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, डॉ. पवन कुमार खरवार को वृक्षारोपण संयोजक तथा शिवजी जायसवाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में नए पदाधिकारियों के आलावा सचिव विजय कुमार गुप्त, महेंद्र तिवारी, हेमंत गर्ग, अरुण मौर्या, आशीष अग्रवाल, दीपेश सिंह, फैयाज खान, मनीष सिंह, वैभव राव, विनोद वर्मा, हसीमुद्दीन अंसारी, महीप राव एवं इम्तियाज आलम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल और सह संरक्षक वाहिद अली ने नवचयनित टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि 1 जुलाई से नई कार्यकारिणी रोटरी के आदर्शों के अनुरूप सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

बैठक में आगामी सत्र की सेवा परियोजनाओं, सामाजिक कार्यक्रमों एवं संगठन की भावी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से क्लब समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा रोटरी के आदर्श वाक्य ‘स्वयं से ऊपर सेवा’ को सार्थक रूप से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

Related Articles

Back to top button