सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत
सोमवार को थाना घुघली क्षेत्र के अंतर्गत हरखी चौराहे पर शाम 7:30 बजे लगभग एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हरखी निवासी रक्षा सिंह पुत्र चौकट उम्र लगभग 75 वर्ष बुजुर्ग व्यक्ति की मौत पर रक्षा सिंह घर से खाना खा कर मुर्गी फार्म पर जा रहे थे तभी अचानक घुघली के तरफ तेज अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर मार दिया जिससे रक्षा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए
घटना की सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार व जखीरा चौकी प्रभारी आशुतोष पाठक एवं उपनिरीक्षक सुरेंद्र शर्मा तथा अन्य पुलिस बल मौके पहुँचे स्थानी लोगों व पुलिस मदद से सीएससी घुघली भिजवाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा रक्षा सिंह को मौत घोषित कर दिया शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया विधि कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में जखीरा चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
जी न्यूज़ घुघली
