Uncategorized

घुघली थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

महराजगंज। घुघली थाना परिसर में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सूरज कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए अधिकारियों ने आपसी भाईचारे, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button