Uncategorized

रामबर बुजुर्ग–सिहुलिया मठिया मार्ग की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप

रामकोला (कुशीनगर),
जनपद कुशीनगर के विकासखंड रामकोला अंतर्गत ग्राम सभा रामबर बुजुर्ग चौराहा से सिहुलिया, मठिया एवं मेहंदीगंज जाने वाली आईसीसी (सीसी) सड़क जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की जर्जर स्थिति से राहगीरों और ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीण अमित प्रजापति, सनी, प्रिंस एवं विष्णु प्रताप पांडे ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण सड़क समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर एवं अन्य लोग आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराया जाए, जिससे लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button