Uncategorized

कुशीनगर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला उद्योग विभाग का बाबू ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी
घुघली समाचार

पडरौना, कुशीनगर।
जनपद कुशीनगर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ लिपिक (बाबू) शैलेश कुशवाहा को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक लाभार्थी को सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।
पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन टीम से शिकायत किए जाने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शिकायतकर्ता जैसे ही आरोपी को रिश्वत की रकम देने पहुंचा, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, शैलेश कुशवाहा की कुछ माह पूर्व ही जिला उद्योग विभाग, पडरौना में तैनाती हुई थी। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
इस कार्रवाई के बाद जिला उद्योग विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की चर्चा पूरे जिले में हो रही है और विभागीय कर्मचारियों में भी हलचल देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button