समाधान दिवस पर दिखा बारिश का असर,पहुंचे दो मामले
शनिवार को घुघली थाना समाधान दिवस पर दिखा बारिश का असर
पहुंचे महज़ दो मामले जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को थाना समाधान दिवस पर भी नजर आया। घुघली थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में दोपहर 12 बजे तक महज दो शिकायतें ही पहुंचीं। दोनों मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
घुघली समाचार

उप निरीक्षक जयप्रकाश और महिला उप निरीक्षक खुशबू ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कानूनगो रविन्द्र चौधरी के अलावा लेखपाल मनोज चौहान, शोभनाथ भारती, आशीष गिरी, चित्रसेन यादव, मारुतिनंदन निगम, राकेश जायसवाल, राकेश सीतामणी, अनूप पाल और चंद्र प्रकाश मौजूद रहे। बारिश के कारण फरियादियों की संख्या कम रही। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।