Uncategorized
सच्चिदानंद अस्पताल की NICU स्थगित, चिकित्सक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
कप्तानगंज। कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद ईसाई अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद बड़ा झटका लगा है। जांच में सामने आई कमियों के आधार पर अस्पताल की NICU (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) को स्थगित कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि मेडिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत सच्चिदानंद अस्पताल की NICU को स्थगित करने की कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान तीन बिंदुओं पर खामियां पाई गईं, जिसके संबंध में अस्पताल संचालक को कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है।
सीएमओ ने यह भी बताया कि चिकित्सक मोली पाल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को संस्तुति भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।
