Uncategorized

शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा व्यक्ति, हेड कांस्टेबल ने बचाई जानघुघली/महराजगंज।

थाना क्षेत्र के बारीगांव चौराहे पर मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। समय रहते जखीरा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रदुमन सिंह की तत्परता से उसकी मदद की गई और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि मंगलवार शाम करीब 7:35 बजे बारीगांव चौराहे के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल प्रदुमन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
समय रहते पुलिस की मदद मिलने से व्यक्ति को सुरक्षित किया जा सका। हेड कांस्टेबल की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर सड़क किनारे या यातायात वाले स्थानों पर न जाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button