Uncategorized

शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा व्यक्ति, गांव के ही प्रशांत सिंह ने बचाई जान

बक्शा थाना क्षेत्र के भिवरहा गांव का मामला मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। समय रहते गांव की मदद गांव के कुछ लड़कों की मदद प्रशांत सिंह की तत्परता से उसकी मदद की गई और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि मंगलवार शाम करीब 7:35 बजे छोटी मड़ई गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। सूचना मिलते ही प्रशांत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
समय रहते गांव वालों ने घर पर उनसे सूचना देकर मदद मिलने से व्यक्ति को सुरक्षित किया जा सका। तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। न लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर सड़क किनारे या यातायात वाले स्थानों पर न जाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button