यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS अधिकारियों के तबादलेकई जिलों के बदले जिलाधिकारी, 2017 बैच के 5 IAS अधिकारियों को पहली बार मिली जिले की कमान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत 30 आईएएस
अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं 2017 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौंपी गई है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुनय झा को हरदोई से हटाकर मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि राहुल पाण्डेय को विशेष सचिव राज्य कर के पद से हटाकर हरदोई का डीएम बनाया गया है। एम. अरून्मोली को उपाध्यक्ष ADA आगरा से डीएम एटा तथा संजय चौहान को डीएम अमेठी से डीएम कुशीनगर बनाया गया है। वहीं महेन्द्र सिंह तंवर का तबादला डीएम कुशीनगर से डीएम कानपुर नगर के पद पर किया गया है।
इन जिलों में बदले गए जिलाधिकारी
अनुनय झा — DM हरदोई से DM मुरादाबाद
राहुल पाण्डेय — विशेष सचिव राज्य कर से DM हरदोई
एम. अरून्मोली — उपाध्यक्ष ADA आगरा से DM एटा
संजय चौहान — DM अमेठी से DM कुशीनगर
महेन्द्र सिंह तंवर — DM कुशीनगर से DM कानपुर नगर
अनुज मलिक — CEO गीडा गोरखपुर से DM संतकबीरनगर
आलोक कुमार — DM संतकबीरनगर से DM पीलीभीत
ज्ञानेन्द्र सिंह — DM पीलीभीत से DM बलिया
शशांक चौधरी — अपर CEO इन्वेस्ट यूपी से DM अमेठी
दिव्यांशु पटेल — नगर आयुक्त मुरादाबाद से DM बागपत
प्रभास कुमार — विशेष सचिव नमामि गंगे से DM महोबा
उमेश प्रताप सिंह — पिछड़ा वर्ग कल्याण से DM बिजनौर
सत्य प्रकाश पटेल — नगर विकास से DM हाथरस
अशोक कुमार — सिंचाई विभाग से DM हमीरपुर
अन्य महत्वपूर्ण तबादले
हिमांशु कौशिक — MD इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन से नगर आयुक्त मुरादाबाद
विजय कुमार सिंह — देवरिया से CDO मिर्जापुर
संतोष बहादुर सिंह — ADM सहारनपुर से CDO मैनपुरी
विशाल कुमार — CDO मिर्जापुर से CEO गीडा गोरखपुर
विजय कुमार — नियुक्ति विभाग से उपाध्यक्ष ADA आगरा
शैलेन्द्र भाटिया — यमुना एक्सप्रेसवे से अपर CEO यूपीडा
भारद्वाज — DM महोबा से अपर CEO इन्वेस्ट यूपी
नितिन मदान — ADM रामपुर से अपर CEO यमुना एक्सप्रेसवे
जसजीत कौर — DM बिजनौर से MD इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन
जितेन्द्र प्रताप सिंह — DM कानपुर नगर से निदेशक मंडी परिषद
नेहा बंधु — CDO मैनपुरी से अपर आयुक्त मनरेगा मिशन
अमनदीप डुली — अपर आयुक्त मनरेगा से नियंत्रक विधिक बाट-माप
अस्मिता लाल — DM बागपत से विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण
अभिषेक गोयल — DM हमीरपुर से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक
मंगला प्रसाद सिंह — DM बलिया से प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ
निधि श्रीवास्तव — उच्च शिक्षा से विशेष सचिव राज्य कर
कुशीनगर को मिला नया जिलाधिकारी: प्रशासनिक फेरबदल में संजय चौहान को अमेठी से स्थानांतरित कर कुशीनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान डीएम महेन्द्र सिंह तंवर को कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभिन्न विभागों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय करना है।