Uncategorized
उच्च न्यायालय प्रयागराज में अधिवक्ता के रूप में अनु्ष्का शुक्ला ने शुरू की विधिक प्रैक्टिस
संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर जौनपुर । माननीय उच्च न्यायालय, प्रयागराज में अधिवक्ता के रूप में सुश्री अनुष्का शुक्ला ने अपनी विधिक प्रैक्टिस का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं सम्मानितजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अनुष्का शुक्ला, बदलापुर निवासी समाजसेवी प्रमोद शुक्ला (मोनू ) की सुपुत्री हैं। उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में उनके नए व्यावसायिक सफर की शुरुआत को लेकर परिवार एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि विधि के क्षेत्र में वे अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से नई उपलब्धियां हासिल करें।
समस्त शुभचिंतकों एवं सम्मानितजनों ने अनुष्का शुक्ला को उनके नए विधिक सफर के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।