Uncategorized

नीट पीजी में डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने हासिल की उत्कृष्ट सफलता, मेडिसिन में प्रवेश हेतु चयन

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। नीट पीजी परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बदलापुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् पंडित राम सागर तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य के सुपुत्र कैप्टन डॉ. सुनील कांत तिवारी, प्रवक्ता ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की सुपुत्री डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने नीट पीजी में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर मेडिसिन विषय में प्रवेश हेतु चयन हासिल किया है।
डॉ. जिज्ञासा तिवारी की इस सफलता से परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। वह सच्चिदानंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ तथा जीतेन्द्र तिवारी, प्रधानाध्यापक की भतीजी हैं।
डॉ. जिज्ञासा की सफलता पर राजेन्द्र मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, देवमणि मिश्र, सतीश मिश्र, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. अंबिका तिवारी, डॉ. ऋचा तिवारी, डॉ. हर्षिता तिवारी, डॉ. हर्ष तिवारी,डॉ विश्रुत तिवारी, विनोद मिश्रा, विकास मिश्रा, अनिल कुमार पांडेय तहसील प्रभारी प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर, शिव शंकर तिवारी सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
परिजनों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. जिज्ञासा तिवारी की यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है और उनकी मेहनत एवं लगन का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button