Uncategorized

सनातनी प्रमोद शर्मा की माता विमला शर्मा का निधन, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। ग्राम औका निवासी सनातनी प्रमोद शर्मा की माता स्वर्गीय विमला शर्मा का रविवार को राजस्थान में दिन में करीब 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
सोमवार की भोर करीब 3 बजे पार्थिव शरीर पैतृक गांव औका पहुंचा। इसके बाद सोमवार को दिन में करीब 11 बजे जौनपुर के रामघाट पर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में बदलापुर के प्रथम विधायक ओम प्रकाश ‘बाबा’ दुबे, आनंद उपाध्याय, प्रतीक तिवारी, भानु प्रताप शर्मा, राज शर्मा, वीरेंद्र यादव, कल्पनाथ शर्मा, विष्णुदत्त शुक्ला, संजय सिंह एवं शिवम अस्थाना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button