Uncategorized
गौर बाजार में युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोपपीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर
कार्रवाई की मांग की
बस्ती। गौर बाजार में सब्जी खरीदने गए एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना के बाद से परिवार परेशान है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के संबंध में शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उन्हें पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगानी पड़ी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
