Uncategorized

पीलीभीत में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज

न्यूरिया, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को जनपद पीलीभीत के सभी थानों पर लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताते हुए शासन का ध्यान लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

थाना न्यूरिया में आयोजित सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ तहसील अमरिया के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन करना आंदोलन के विभिन्न चरणों में शामिल है। उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ अपनी आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

ये हैं लेखपाल संघ की प्रमुख मांगें

लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे किया जाना, वेतन विसंगतियों को दूर करना, अंतरमंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करना, भत्तों में वृद्धि करना तथा लेखपाल पद को टेक्निकल पद घोषित करना आदि शामिल हैं।

शनिवार को हुए इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में अमरिया तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार के साथ शुभम गुप्ता, जगदीश राजपूत, वीनस प्रभा राजपूत, पूजा, राम सिंह, आजाद हुसैन, मो. यूनुस सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे। लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के प्रति विरोध दर्ज कराया।

जिला ब्यूरो चीफ धर्मपाल पीलीभीत

Related Articles

Back to top button