Uncategorized

CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, एस.आई.आर को रद्द करने व अन्य मांगों को लेकर एआईडीएसओ व एआईडीवाईओ ने जुलूस निकालकर किया जोरदार प्रदर्शन

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर। जौनपुर। CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, एस.आई.आर को रद्द करने तथा एस.आई.आर से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर छात्र संगठन- एआईडीएसओ और युवा संगठन- एआईडीवाईओ ने बदलापुर के इन्दिरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन से पहले सब्जी मण्डी से जुलूस भी निकाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इन्दुकुमार शुक्ल (एडवोकेट) ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह एस.आई.आर की आड़ में 13 करोड़ मतदाताओं को मतदान से वंचित किया है एवं एक पार्टी को जिताने के लिए सारे प्रयास किए हैं, उसकी हम कड़ी आलोचना करते हैं और मांग करते हैं कि श्री ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। एस आई आर प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए और मतदाता सूची से काटे गए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल किये जाएं।
एआईडीएसओ के राज्य सचिव- दिलीप कुमार ने कहा – ज्ञानेश कुमार ने केन्द्र सरकार की सह पर चुनाव प्रक्रिया में अवैध फेर बदल करके लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार द्वारा ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए पूरे दिल्ली को पुलिस छावनी में तब्दील कर सील कर देना, ट्रेनों, मेट्रो ट्रेनों, बसों इत्यादि जैसी आवागमन की सुविधायें रोक देना, देश के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा-सीधा हमला है। इसलिए आज लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं को सड़कों पर उतरना आवश्यक हो गया है।
कार्यक्रम को राजबहादुर विश्वकर्मा, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति ने सम्बोधित किया और संचालन- संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर राकेश निषाद, विनोद मौर्य, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, दिनेश कांत मौर्य, मनोज कन्नौजिया, रवीन्द्र पटेल, देवव्रत, रोशनी, साधना, लक्ष्मी, चंदा, नवनीत, अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button