Uncategorized

महराजगंज में स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 5 वाहनों का चालान

महराजगंज। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज के वाहनों की सघन चेकिंग की, इस दौरान वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 5 वाहनों का चालान करते हुए कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए, पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

महराजगंज पुलिस ने स्कूल-कॉलेज संचालकों से अपील की है कि वे वाहनों का संचालन निर्धारित फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें, ताकि स्कूली बच्चों की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी यातायात पुलिस महराजगंज

Related Articles

Back to top button