Uncategorized
विवेचना में लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई, दरोगा निलंबित
#महराजगंज। विवेचना में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना सिंदुरिया में तैनात उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
थाना सिंदुरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 166/2026, धारा 137(2) बीएनएस की विवेचना में 90 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी आवश्यक साक्ष्य संकलित नहीं किए गए और मामला लंबित रखा गया। क्षेत्राधिकारी सदर की जांच रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुरा खबर देखिए G.NEWS GHUGHALI LIVE 24 पर KUNDAN MISHRA के साथ