Uncategorized
प्रयागराज के संगम में हुआ राम मनोहर लोहिया के बेटे का अस्थि विसर्जन
समाजवादी नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया के बेटे रमेश चंद्र लोहिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। रविवार को सुबह तकरीबन आठ बजे संगम तट पर उनके अस्थि कलश का विसर्जन किया गया। यह संस्कार उनके पांचों पुत्रों और दो पौत्रियों ने संपन्न कराया। वह अपने पीछे पत्नी शोभा रानी लोहिया, पांच पुत्रों, बेटी नीलू लोहिया, दो पुत्र-वधुओं और चार पौत्रियों को छोड़ गए हैं।
GNEWS ब्यूरो चीफ प्रयागराज