Uncategorized

पुलिस झंडा दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण

संवाददाता अंकित दूबे

पुलिस की गरिमा, त्याग और बलिदान को किया नमन, झण्डा दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण

जौनपुर। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने विधिवत पुलिस ध्वज फहराकर सम्मानपूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, अनुशासन, त्याग और बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आमजन की सुरक्षा, सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को संकल्प दिलाया।

Related Articles

Back to top button