Uncategorized

ग्राम पंचायत डूंगरिया महुआ निशुल्क स्वास्थ्य विभाग का आयोजन

लोकेशन देवरी
संवाददाता डालचंद लोधी

रायसेन जिले की तहसील देवरी की ग्राम पंचायत डूंगरिया में उदयपुरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र पटेल के अनुमोदन पर नरेंद्र पटेल (बाबूजी) के नेतृत्व में मृगेंद्रनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इसमें पालीवाल अस्पताल भोपाल बरेली से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जयप्रकाश पालीवाल एवं उनकी टीम ने शिविर में आए बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की तथा आवश्यक दवाइयां वितरण की सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 मरीजों ने स्वास्थ जांच कराई वहीं गंभीर मरीजों को चिन्हित कर पालीवाल अस्पताल भोपाल बरेली में सर्जरी के लिए ले जाऐ जाएंगे जिनकी आने-जाने खाने-पीने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी ज्ञातव्य हो कि नरेंद्र पटेल( बाबूजी) जनहित के अनेक कार्य कर चुके हैं और अब गांव- गांव जाकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीब असहाय जरूरतमंदों के लिए मसीहा बने हुए हैं जनहित के अनेक कार्य में आगे रहने के के कारण नरेंद्र पटेल बाबूजी को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का बच्चा-बच्चा जानता है विधायक पुत्र नरेंद्र पटेल बाबूजी का कहना है कि स्वास्थ सुविधाओं को ग्रामीण अंचलों में ले जाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन गांव किया जा रहा है जिससे कोई भी गरीब असहाय जरुरतमंदों को कोई गंभीर बीमारी ना हो शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जयप्रकाश पालीवाल, सहित डॉक्टर समीर गंभीर, डॉक्टर शिशुपाल सिंह, डाक्टर प्रशांत रघुवंशी ,डाक्टर ज्योति सिंह ,एवं पूरी टीम ने इस शिविर इ को सफल बनाया विधायक पुत्र नरेंद्र पटेल (बाबूजी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button