Uncategorized

संपूर्ण शांति–संपूर्ण क्रांति का नारा देने वाले – सुनील स्वराज

कुशीनगर युवा सांसद प्रत्यासी रक्षाबंधन के त्यौहार पर कुशीनगर संसदीय क्षेत्र के समस्त जनता को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाओं देते हुए बताया की रक्षाबंधन का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जो हिंदू-मुस्लिम सभी लोग मानते हैं और इस त्यौहार के माध्यम से हम एक दूसरे के रक्षा करने का वादा भी करते हैं जैसे हम अपने बहनों के साथ रक्षा करने का वादा करते हैं। अपने कुशीनगर संसदीय क्षेत्र कप्तानगंज में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की रणनीति पर चर्चा करते हुए सुनील स्वराज ने संवाददाता से बताया की भारत के चुनाव की प्राथमिकताएं अब धीरे-धीरे परिवर्तित हो रही हैं पहले हम जब आजाद हुए थे और प्रथम लोकसभा का चुनाव हो रहा था उसमें रोटी, कपड़ा, मकान ही चर्चा का विषय था और आवश्यकता थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मंदिर,मस्जिद जैसे बिन्दुओं पर चर्चा शुरू हो गई है यानी प्राथमिकताएं बदल रही है। सुनील स्वराज ने बताया की इन बदलती हुई प्राथमिकताओं में अब आवश्यकता इस बात की है कि रोटी कपड़ा,मकान के बाद मंदिर, मस्जिद के स्थान पर शिक्षा को प्राथमिकता दिया जाए। यदि हम अपने निर्वाचन क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में सफल हो गए तो कुशीनगर संसदीय क्षेत्र के बच्चे संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग में आई.ए.एस. और पी.सी.एस. बनकर इस राष्ट्र की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। जो बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर बनना चाहते है उनको उस स्तर का इंस्टिट्यूट इसी निर्वाचन क्षेत्र में उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। लेकिन किसी भी प्रकार के कंपटीशन में इस निर्वाचन क्षेत्र के समस्त प्रतियोगियो के लिए निःशुल्क ऑफलाइन और ऑनलाइन की व्यवस्था किया जाएगा। जय हिंद-जय भारत- जय लोकनायक

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button