जी न्यूज जनपद कुशीनगर-
दिनांक 02.09.2023

थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत लतवा चट्टी नहर सरया रोड के पास गोवध के मुकदमें में वांछित 25,000/- रु0 का इनामिया गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो एंव वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.09.2023 की रात्रि में थाना तमकुहीराज, तरयासुजान व को0 पडरौना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लतवा चट्टी नहर सरया रोड बहद ग्राम लतवाजीत के पास चेकिंग की जा रही थी कि एक मोटर साइकिल आते दिखाई दी जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चलायी जबाबी प्रतिरक्षा में अभियुक्त गुलाब अंसारी पुत्र मजीबुल्लाह अंसारी सा0 लतवामुरलीधऱ थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर घायल हो गया जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। मौके/कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक खोका कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल यु0पी0 57 बी0एच0 0616 की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0स0 292/2023 धारा 307 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मु0अ0स0 99/2022 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना तमकुहीराज में वांछित उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
आपराधिक इतिहास–
1- मु0अ0स0 46/2021 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 307 /336 भादवि0 थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2- मु0अ0स0 414/2021 धारा 41/411419/420/467/468 भादवि0 थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3- मु0अ0स0 266/2021 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना हरैया जनपद बस्ती
4- मु0अ0स0 99/2022 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
5- मु0अ0स0 134/2022 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
6- मु0अ0स0 292/2023 धारा 307 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- गुलाब अंसारी पुत्र मजीबुल्लाह अंसारी साकिन लतवामुरलीधऱ थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरणः-
1- एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद खोका व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2- एक अदद मोटरसाइकिल यु0पी0 57 बी0एच0 0616
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- प्र0नि0 नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
- प्र0नि0 राजप्रकाश सिंह कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर मय पुलिस टीम
- प्र0नि0 अमित शर्मा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर मय पुलिस टीम
- उ0नि0 श्री देशराज सरोज थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
- का0 गोपीनाथ थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
- का0 कृपाशंकर कुमार थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
- का0 राजीव चौधरी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर रिपोर्टर- कृष्णा जायसवाल सपहा