*प्रेस नोट जनपद कुशीनगर रिपोर्टर-कृष्णा जायसवाल सपहा*दिनांक-09.09.2023*
थाना कसया पुलिस द्वारा 7.56 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 75,000/- रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्य पदार्थों की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.09.2023 को थाना कसया पुलिस द्वारा जैनधर्म काटा के पास से अभियुक्त रमाशंकर चौरसिया पुत्र सरजू चौरसिया निवासी वार्ड नं0 27 पं0 दीनदयाल नगर कस्बा कसया थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक प्लास्टिक की पन्नी मे 7.56 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 75,000/- रुपये) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 793/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 793/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कसया जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
अभियुक्त रमाशंकर चौरसिया पुत्र सरजू चौरसिया निवासी पं0 दीनदयाल नगर कस्बा कसया थाना कसया जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरण–
एक प्लास्टिक की पन्नी मे 7.56 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 75,000/- रुपये)
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- प्र0नि0 डॉ आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 श्री कुलदीप मौर्य थाना कसया जनपद कुशीनगर
- हे0का0 जितेन्द्र चौधरी थाना कसया जनपद कुशीनगर
- का0 आशीष कुमार यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
जनपद कुशीनगर