Uncategorized

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेडा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत।

खेत में बकरी चराने के दौरान बिजली की चपेट में आयी महिलाएं।इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत।
थाना नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत ग्राम पचफेडा में समय करीब 3.00 बजे बिजली गिरने से खेत में एक साथ काम कर रही तीन महिलाएं:

  1. सुभावती देवी पत्नी लोरिक यादव उम्र 50 वर्ष
  2. हसिबुन निशा पत्नी अनवर उम्र 48 वर्ष
  3. मंजू देवी पत्नी उदयभान उम्र 50 वर्ष
    सभी निवासीगण ग्राम पचफेडा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर की मृत्यु हो गयी है. तीनो महिलाओं को सीएचसी कप्तानगंज परिजनों द्वारा ले जाया गया जहाँ उन्हे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया. पंचायत नामा की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को भेजा जा रहा है. अन्य कोई समस्या नहीं है.

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button